जयपुर राज्य सरकार बीते चार साल में 15
लाख से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगारों से शिक्षक योग्यता परीक्षा के नाम पर
76 करोड़ रूपए से अधिक वसूल चुकी है, लेकिन अब तक नौकरी एक को भी नहीं दी। शिक्षा
विभाग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 2011 और 2012 में दो बार राजस्थान
टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (आरटेट) आयोजित करवाया। वर्ष 2013 में फिर
परीक्षा के लिए आवेदन भरवा लिए, लेकिन परीक्षा करवाई नहीं।